जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) जलमाना खंड बापोली में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए पुन: विज्ञापन जारी किया गया है। यह उन अनुभवी सेवानिवृत्त PGT/TGT शिक्षकों के लिए एक शानदार अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखना चाहते हैं।
मानदेय और प्राथमिकता:
इन पदों पर नियुक्त होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को निदेशालय HSSPP पंचकूला के नियमानुसार मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा, जो अधिकतम 20,000/- रुपये होगा । महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ।
आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार अपने अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा कार्यालय, कमरा नंबर 507, पांचवीं मंजिल, लघु सचिवालय, पानीपत के कार्यालय में दिनांक 25.06.2025 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं ।
किन विषयों के लिए हैं रिक्तियां?
KGBV जलमाना में TGT/PGT (कक्षा 6 से 10) और PTI के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विषयवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- TGT Math: 1 पद
- TGT English: 1 पद
- TGT Hindi: 1 पद
- TGT Science: 1 पद
- TGT Social Science: 1 पद
- TGT Sanskrit: 1 पद
- PTI: 1 पद
साक्षात्कार और अधिक जानकारी:
साक्षात्कार की तिथि व समय दूरभाष पर सूचित किया जाएगा । जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है । अधिक जानकारी के लिए 9813972571, 7015730828 पर संपर्क कर सकते हैं या ssapnp@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं ।
यह उन सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो देश के भविष्य को आकार देने में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।


