हरियाणा का सरकारी स्कूल विश्व में चमका! दुनिया के टॉप-10 स्कूलों में शामिल, मिलेगा 50 हजार डॉलर का इनाम

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

हरियाणा के लिए यह गर्व का क्षण है! फरीदाबाद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे टी-4 एजुकेशन द्वारा विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों की सूची में शामिल किया गया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि यह चयन ‘वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइज 2025’ की श्रेणी में हुआ है।

क्या है टी-4 एजुकेशन?

टी-4 एजुकेशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2020 में लंदन में हुई थी। यह संगठन 100 से अधिक देशों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर काम कर रहा है।

भारत के अन्य स्कूल भी शामिल

यह उपलब्धि केवल फरीदाबाद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है, क्योंकि भारत से कुल चार स्कूलों को टॉप 10 में जगह मिली है। इनमें फरीदाबाद के अलावा पुणे का जिला परिषद स्कूल जलिनदर नगर, कर्नाटक का एक्या स्कूल जेपी नगर और वाराणसी का दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

टॉप-5 में आने पर मिलेगा 50 हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम

अब अगले चरण में, टॉप 5 स्कूलों का चयन वोटिंग के माध्यम से होगा। नवंबर में दुबई में वर्ल्ड एजुकेशन समिट में इन स्कूलों को अवार्ड मिलेंगे। टॉप 5 में शामिल होने वाले स्कूलों को 50 हजार अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने सराहा प्रयास

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस उपलब्धि को राज्य के राजकीय स्कूलों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 फरीदाबाद ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समयबद्ध मूल्यांकन और छात्र-केंद्रित शिक्षण मॉडल को अपनाया है। इन प्रयासों से छात्रों की सीखने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता मिली है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के मुखिया, शिक्षकों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel