SSC GD Constable Score Card 2025 जारी, इस लिंक से चेक करें अपने मार्क्स, रिजल्ट व कटऑफ

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

SSC GD Constable Score Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की गई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है! आपके स्कोरकार्ड 20 जून 2025 को शाम 04:45 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके देख सकेंगे।

परीक्षा और परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स (Assam Rifles) में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) में सिपाही के पदों के लिए ‘कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2025’ का आयोजन किया था।

यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 04 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 25,21,839 उम्मीदवार शामिल हुए थे । इस परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसकी लिस्ट आयोग पहले ही जारी कर चुका है।

स्कोरकार्ड में क्या होगा?

आपके स्कोरकार्ड में आपके रॉ मार्क्स (Raw Marks), नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। SSC ने परीक्षा में प्राप्त अंकों को सामान्यीकरण (Normalization) सूत्र का उपयोग करके नॉर्मलाइज्ड किया है । इसके अलावा, NCC सर्टिफिकेट धारकों को बोनस अंक भी दिए गए हैं (NCC ‘C’ सर्टिफिकेट के लिए 5%, ‘B’ के लिए 3% और ‘A’ के लिए 2%) ।

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार अपने SSC GD कांस्टेबल 2025 के स्कोरकार्ड और प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Keys) SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे । स्कोरकार्ड चेक करने के लिए, आपको अपनी पंजीकृत आईडी (Registered ID) और पासवर्ड (Password) का उपयोग करके लॉग इन करना होगा ।

यह स्कोरकार्ड आगे की चयन प्रक्रिया, विशेष रूप से PST/PET के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ।

SSC GD Constable Score Card Link (20 जून 2025, शाम 4:45 बजे से ऐक्टिव)

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment

bitcoin mixer
Join WhatsApp Channel